एच. विनोद द्वारा निर्देशित और सी. जोसेफ विजय अभिनीत फिल्म 'जननायकन' ने तमिलनाडु में रिलीज के पहले दिन ही एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह फिल्म राज्य भर में सबसे अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म बन गई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यह फिल्म पूरे तमिलनाडु में 580 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। इन सिनेमाघरों के कुल 1052 से अधिक स्क्रीन्स पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स



