गूगल ने अपनी क्लाउड स्टोरेज नीति में बदलाव की घोषणा की है। अब तक जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज के लिए इस्तेमाल होने वाला स्टोरेज कोटा अब बैकअप डेटा के लिए भी लागू होगा। इसमें टेक्स्ट मैसेज, कॉल लॉग्स, ऐप डेटा और डिवाइस सेटिंग्स को भी शामिल किया जाएगा।
इस बदलाव के बाद उपयोगकर्ताओं ने चिंता जताई है कि उनका 15 जीबी का मुफ्त स्टोरेज कोटा जल्द ही भर जाएगा। कंपनी के इस निर्णय से अब बैकअप फाइलें भी कुल स्टोरेज सीमा में गिनी जाएंगी।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स






