चेक बाउंस मामले में चेन्नई की एक अदालत ने अभिनेता विमल को एक साल की कैद की सजा सुनाई है। यह मामला 'मन्नार वगेयरा' फिल्म के निर्माण के लिए लिए गए 4.5 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है।
अभिनेता ने कर्ज चुकाने के लिए जो चेक दिया था, वह बैंक से बाउंस हो गया था। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स



