तमिलनाडु वेत्री कड़गम (TVK) के रानीपेट जिला सचिव विजय मोहन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में रानीपेट की विधायक ताहिरा से मुलाकात कर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने विजय मोहन की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें पार्टी के पद से हटाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि पार्टी के कई अन्य सदस्य भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

