तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन कल चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत पोरुर से पूनमल्ली तक के कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे चालक रहित मेट्रो ट्रेन में यात्रा कर कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे।
इस कॉरिडोर पर पहले ही कई चरणों में सफल परीक्षण किए जा चुके हैं। परीक्षणों के सफल समापन के बाद, अब इस मार्ग पर जल्द ही यात्री सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


