अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री आर.बी. उदयकुमार ने तमिलनाडु वेत्री कड़गम (टीवीके) के मंत्रियों के कामकाज पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंत्रियों पर मनमानी करने और मर्यादा लांघने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में मंत्रियों की कार्यशैली बेलगाम हो गई है।
उदयकुमार ने मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला मंत्री ने 'जान से मारने' की धमकी दी है, जबकि एक अन्य मंत्री जूते पहनकर श्रीरंगम मंदिर में प्रवेश कर गए। इसके अलावा, उन्होंने एक मंत्री पर सार्वजनिक रूप से क्रिकेट मैच देखते हुए नशीले पदार्थ का सेवन करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंत्रियों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी और अवैध हस्तक्षेप अब अपनी सभी सीमाएं पार कर चुका है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

