अमेरिका की सीनेट में एक नया विधेयक पेश किया गया है, जिसके तहत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों, विशेषकर भारत और चीन पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने का प्रावधान है। इस विधेयक पर प्रक्रियात्मक मतदान (प्रोसीजरल वोट) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा के दौरान यह विधेयक लाया गया। अमेरिकी संसद की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के समर्थन के साथ, यह विधेयक अब कानून बनने की दिशा में अपने पहले चरण को पार कर चुका है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

