तमिलनाडु सरकार ने अल नीनो की स्थिति और उसके संभावित प्रभावों का आकलन करने के लिए सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य में बारिश के पैटर्न, सूखे और बाढ़ से जुड़े जोखिमों का मूल्यांकन करेगी ताकि आपदा प्रबंधन की तैयारियों को पुख्ता किया जा सके।
राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन आयुक्त इस समिति की अध्यक्षता करेंगे। यह पैनल राज्य में आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर काम करेगा।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


