हूलिहान लोकी (Houlihan Lokey) ने आईपीएल टीमों की ब्रांड वैल्यू की ताजा रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, पूरे आईपीएल टूर्नामेंट का कुल ब्रांड मूल्य 20.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.97 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 312 मिलियन डॉलर (लगभग 2,985 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ सूची में शीर्ष पर है। आरसीबी 300 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली आईपीएल टीम बन गई है।
सूची में मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे, कोलकाता नाइट राइडर्स 245 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे, चेन्नई सुपर किंग्स 244 मिलियन डॉलर के साथ चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद 168 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ पांचवें स्थान पर है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


