तमिलनाडु और पुडुचेरी में कल, 31 जुलाई को प्रस्तावित चिकन विक्रेताओं की हड़ताल वापस ले ली गई है। पोल्ट्री व्यापारियों के महासंघ ने मुर्गी दाना नियंत्रण नियमों के कार्यान्वयन की मांग को लेकर इस बंद का आह्वान किया था।
पोल्ट्री समन्वय समिति द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की है। इस निर्णय के साथ ही, अब चिकन की बिक्री सामान्य रूप से जारी रहेगी।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

