केरल के इडुक्की जिले के थोडुपुझा इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सुमति नामक महिला की मौत हो गई है। उनका शव बरामद कर लिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में अरक्कोणम से आई 34 सदस्यीय बचाव टीम राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते इडुक्की, कोझिकोड, पतनमतिट्टा और एर्नाकुलम समेत राज्य के 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। एहतियात के तौर पर वायनाड, इडुक्की, पतनमतिट्टा, कोट्टायम, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


