तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में इस्तेमाल की गई 30 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। डीएमके के वकील एन.आर. इलांगो ने इस संबंध में गंभीर आरोप लगाए हैं।
इलांगो ने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 157 पर तीन वोटिंग मशीनों और एक कंट्रोल यूनिट पर लगे एड्रेस टैग नए पाए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदान और मतगणना के बाद मशीनों पर लगाए जाने वाले वैक्स सील का सही ढंग से उपयोग नहीं किया गया और मशीनों को उचित सुरक्षा के साथ नहीं रखा गया था।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

