मोरक्को से समुद्र के रास्ते स्पेन के स्यूटा शहर में करीब 70,000 शरणार्थियों के घुसने के बाद स्पेन सरकार ने पूरे शहर को सेना के नियंत्रण में ले लिया है। तैनात किए गए सैनिकों ने शहर में कानून-व्यवस्था बहाल कर दी है।
भोजन की कमी के चलते इनमें से 45,000 से अधिक लोग वापस समुद्र में तैरकर मोरक्को लौट गए हैं, जबकि शेष बचे लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें नावों के जरिए वापस भेजा जा रहा है। स्पेनिश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस घुसपैठ के दौरान समुद्र में डूबने से 67 लोगों की मौत हो गई है।
घायलों को मानवीय आधार पर चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स




