चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र ने आज तमिलनाडु के नीलगिरी, विल्लुपुरम, थेनी, तिरुवन्नामलाई, कुड्डालोर और कोयंबटूर के पहाड़ी इलाकों सहित पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तर कर्नाटक से लेकर कोमोरिन सागर तक बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण इन क्षेत्रों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी घाट के जिलों, डेल्टा क्षेत्रों और उत्तरी तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, कल भी पश्चिमी घाट और डेल्टा जिलों में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, चेन्नई और उसके उपनगरीय इलाकों में आज शाम या रात के समय गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


