डीएमके सांसद कनिमोझी ने उदयनिधि की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना करते हुए इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उदयनिधि को विधानसभा सत्र में भाग लेने से रोकने के उद्देश्य से ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
कनिमोझी ने जोर देकर कहा कि यदि सरकार उदयनिधि से व्यक्तिगत प्रतिशोध लेना चाहती है, तो उसे कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को मामले को अदालत में ले जाकर कानूनी तरीके से फैसला हासिल करना चाहिए।

