चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु के 11 जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का यह दौर देखने को मिल सकता है।
जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, सलेम, नमक्कल और इरोड शामिल हैं।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स



