मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए तूतीकोरिन जिले की विलाथिकुलम विधानसभा सीट से डीएमके विधायक मार्कंडेय को जमानत मिल गई है। उन्हें पालयमकोट्टई केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया है।
मद्रास उच्च न्यायालय ने कल इस मामले में विधायक को जमानत देने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश के बाद जेल प्रशासन की औपचारिकताएं पूरी होने पर उन्हें रिहा कर दिया गया।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स



