मंगलवार सुबह फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2379 के दौरान विमान में अचानक गंभीर टर्बुलेंस देखी गई। एयरबस A320 विमान के उड़ान के दौरान अचानक 300 फीट नीचे गिरने से कई यात्री और चालक दल के सदस्य घायल हो गए। हालांकि, विमान सुबह 11 बजे के बाद दिल्ली में सुरक्षित उतर गया।
इस घटना के बाद 10 यात्रियों और चार क्रू सदस्यों सहित कुल 14 लोगों को मेडिकल जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल और वसंत कुंज स्थित इंडिया स्पाइनल इंजरी सेंटर में भर्ती कराया गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
एयर इंडिया ने कहा है कि वह इस घटना की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


