तमिलनाडु सरकार चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य में विश्व स्तरीय तकनीकी कार्यबल तैयार करना है।
इसके अलावा, राज्य सरकार 22,000 से अधिक लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सर्विसिंग और मरम्मत का प्रशिक्षण देगी। गौरतलब है कि तमिलनाडु वर्तमान में देश का सबसे बड़ा ईवी उत्पादन केंद्र है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स
