चालू वित्त वर्ष के बजट में स्कूली और उच्च शिक्षा के लिए आवंटित राशि में भारी कटौती की गई है। शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल बजट में 2,341 करोड़ रुपये की कमी की गई है।
वित्त वर्ष 2025-26 में स्कूली शिक्षा के लिए 46,767 करोड़ रुपये और उच्च शिक्षा के लिए 8,494 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इस वर्ष इन आंकड़ों को घटाकर स्कूली शिक्षा के लिए 44,527 करोड़ रुपये और उच्च शिक्षा के लिए 8,393 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

