भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक राउंड शेष रहते ही खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन प्रज्ञानंद ने तीन जीत दर्ज कीं और उप-अंतिम दौर में जावोखिर सिंदारोव के साथ ड्रॉ खेलकर अपनी खिताबी जीत सुनिश्चित की। यह प्रज्ञानंद का पहला ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब है। उन्होंने अपने अंतिम मुकाबले में लेवोन अरोनियन के साथ ड्रॉ खेला और कुल 23.5/36 अंकों के साथ टूर्नामेंट समाप्त किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेले गए 27 रैपिड और ब्लिट्ज मुकाबलों में प्रज्ञानंद को केवल दो बार हार का सामना करना पड़ा।
प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। रैपिड सेक्शन के पहले दिन ही बढ़त हासिल करने के बाद उन्होंने ब्लिट्ज सेक्शन में भी अपनी लय बरकरार रखी। ब्लिट्ज के नौ राउंड पूरे होने के बाद उन्होंने अपनी बढ़त को 1.5 अंक तक पहुंचा दिया था। टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए प्रज्ञानंद ने अंत तक अपनी बढ़त को सुरक्षित रखा और खिताबी जीत हासिल की।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


