मुल्लापेरियार बांध से तमिलनाडु में सिंचाई और मदुरै शहर की पेयजल जरूरतों के लिए पानी छोड़ा गया है। बांध से सिंचाई के लिए 200 क्यूसेक और मदुरै निगम के लिए 150 क्यूसेक, यानी कुल 350 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
यह प्रक्रिया अगले 120 दिनों तक जारी रहेगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून में देरी के कारण इस बार पानी की निकासी सामान्य समय से दो महीने की देरी से शुरू हुई है।
इस कदम से कंबम घाटी क्षेत्र की 14,707 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

