फ्लिपकार्ट मिनट्स ने प्रीमियम ग्रोसरी सेगमेंट में कदम रखते हुए अपनी नई गॉरमेट रेंज और निजी लेबल 'Pykd' को लॉन्च किया है। इस गॉरमेट श्रेणी में चीज, स्पेशलिटी कॉफी, वुड-प्रेस्ड ऑयल, घी, रामेन, चॉकलेट, कोम्बुचा और बोबा जैसे उत्पाद शामिल किए गए हैं।
फिलहाल 'Pykd' ब्रांड के तहत नमकीन और चिप्स जैसे स्नैक्स पेश किए गए हैं, जिन्हें भविष्य में और विस्तारित करने की योजना है। भारत में क्विक कॉमर्स बाजार के 2030 तक 65 से 70 अरब डॉलर तक पहुंचने के अनुमान के बीच, कंपनी का यह रणनीतिक कदम उच्च मूल्य वाले उपभोक्ता वर्ग को आकर्षित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

