तमिलनाडु सरकार ने धान और गन्ना किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए उनके लिए प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत प्रोत्साहन राशि में 156 रुपये से अधिक की वृद्धि की गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विधानसभा में नियम 110 के तहत यह घोषणा की। इसके अनुसार, चीनी मिलों में पंजीकृत गन्ने के लिए अब प्रति टन 709.50 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस वृद्धि के बाद किसानों को प्रति टन 4,000 रुपये की आय प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
