अभिनेता ममूटी को उस समय एक ग्रामीण की मदद मिली जब वे कराईकुडी में शूटिंग पूरी कर लौटने के दौरान रास्ता भटक गए थे। देर रात का समय होने के कारण ममूटी को सही मार्ग नहीं मिल पा रहा था, जिसके बाद उस ग्रामीण ने अपनी दोपहिया वाहन से करीब 10 किलोमीटर तक आगे चलकर उन्हें सही रास्ता दिखाया।
इस मदद से अभिभूत होकर अभिनेता ममूटी ने अपनी कार से उतरकर उस व्यक्ति को गले लगाया और उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने उस ग्रामीण के साथ फोटो भी खिंचवाई।



