भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए नकद निकासी के नियमों में संशोधन किया है। बैंक की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब शाखाओं से पैसे निकालने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
नए नियमों के तहत, महीने में चार बार से अधिक नकद निकासी करने पर पांचवीं बार से प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये और उस पर जीएसटी (GST) का शुल्क लागू होगा। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो जाएंगे। बैंक ने स्पष्ट किया है कि सभी डिजिटल लेनदेन पहले की तरह ही पूरी तरह से निशुल्क बने रहेंगे।

