तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. जोसेफ विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत एक नई घोषणा की है। इसके तहत 'अन्नपूर्णी सुपर सिक्स' योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन सिलेंडरों के लिए आवश्यक राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

