चेन्नई के विभिन्न इलाकों में कल रात से ही तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। रुक-रुक कर हो रही इस बारिश के कारण शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
आइस हाउस सहित कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


