नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने वहां के भूगोल को पूरी तरह बदल दिया है। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में इस तबाही का हृदयविदारक मंजर साफ दिखाई दे रहा है।
तुलनात्मक तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बाढ़ से पहले नदी की धाराएं सामान्य थीं, लेकिन आपदा के बाद नदियों का दायरा काफी बढ़ गया है। इन तस्वीरों से स्पष्ट है कि बाढ़ ने किस तरह से पूरे परिदृश्य को तहस-नहस कर दिया है।





