मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने चेन्नई में विधानसभा और सचिवालय के लिए एक एकीकृत परिसर के निर्माण की घोषणा की है। इस परियोजना पर लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है और इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विधानसभा की कार्यवाही के नियम 110 के तहत मुख्यमंत्री ने सदन में इस नई परियोजना की आधिकारिक घोषणा की।


