कांचीपुरम जिले के थंडलम स्थित राजलक्ष्मी इंजीनियरिंग कॉलेज को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की गई है। कॉलेज प्रशासन ने यह निर्णय परिसर में हुई हालिया घटनाओं के मद्देनजर लिया है।
बता दें कि कॉलेज में कल एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद आज एक छात्र ने भी कॉलेज की इमारत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इन घटनाओं के बाद कॉलेज में अनिश्चितकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।


