तमिलनाडु सरकार ने राज्य की सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को साल के 365 दिन संचालित करने की अनुमति को अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन प्रतिष्ठानों को अपने कर्मचारियों के लिए रोटेशन के आधार पर साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करना होगा। साथ ही, काम के घंटे प्रतिदिन आठ घंटे तक ही सीमित रखने होंगे। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कंपनियों को उनके आने-जाने के लिए उचित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है।


