एल नीनो के प्रभाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी और सूखे के साथ तेज हवाएं चलने के कारण प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर आग जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आग जलाने से जंगल की आग (वाइल्डफायर) फैलने का गंभीर खतरा है। इसे देखते हुए सिडनी के निवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की आग न जलाने की सख्त सलाह दी गई है।


