चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में संचालित निजी कैंटीन का लाइसेंस खाद्य सुरक्षा विभाग ने रद्द कर दिया है। अस्पताल में किए गए निरीक्षण के दौरान कैंटीन में भोजन तैयार करने में भारी अनियमितताएं और अस्वच्छता पाई गई थी।
इस उल्लंघन के लिए कैंटीन संचालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कैंटीन में पाई गई कमियों को तुरंत दूर नहीं किया गया, तो भविष्य में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
