DMK ने भाजपा और कांग्रेस से अलग एक तीसरे मोर्चे के गठन की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में पार्टी ने दिल्ली में शुरुआती बातचीत भी शुरू कर दी है। DMK की योजना I.N.D.I.A गठबंधन में कांग्रेस से असंतुष्ट दलों को अपने साथ जोड़ने की है।
इसी कड़ी में DMK नेता कनिमोझी ने मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। हालांकि इस मुलाकात को आधिकारिक तौर पर परिसीमन के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे तीसरे मोर्चे के गठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



