अन्नाद्रमुक महासचिव ई. पलानीस्वामी ने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए की जा रही विदेश यात्राओं पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इन दौरों से राज्य में निवेश आएगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
पलानीस्वामी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज समाचार पत्रों में छपी तस्वीरों में चेहरा बदल गया है। उन्होंने जनता से यह तय करने को कहा कि वे तस्वीरें किसकी हैं, जिससे उनका इशारा सरकार की कार्यप्रणाली और प्रचार की ओर था।


