डीएमडीके की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने आगामी उपचुनावों के लिए डीएमके उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान किया है। यह समर्थन मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों के लिए घोषित किया गया है।
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनावों में डीएमडीके अब डीएमके प्रत्याशियों का समर्थन करेगी।

