मदुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कुंभाभिषेकम समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर पूरे मदुरै शहर में उत्सव का माहौल है।
समारोह की भव्यता को देखते हुए मंदिर के राजगोपुरम को लेजर लाइट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। दूधिया रोशनी में नहाए मंदिर के गोपुरम बेहद आकर्षक और दिव्य दिखाई दे रहे हैं।

