मदुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में 17 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित 'तिरुकुडा नन्नीराट्टू' (कुंभाभिषेक) समारोह के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस आयोजन को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मीनाक्षी मंदिर तमिलों की आध्यात्मिकता, कला, संस्कृति, वास्तुकला और मूर्तिकला की वैश्विक पहचान है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही, उन्होंने प्राचीन मंदिरों और उनकी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर भी जोर दिया।


