तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अभिनेता विजय की चुनावी रैलियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हार के डर से ही अब वे उन गलियों में भी प्रचार कर रहे हैं जहाँ लोगों की आवाजाही कम है। स्टालिन ने कहा, "आपका यह डर मुझे पसंद आया।"
स्टालिन ने विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लंबे समय तक प्रचार करने के बावजूद उनकी पार्टी 'तमिझगा वेत्री कझगम' (TVK) को कई जगहों पर करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने करूर और विल्लुपुरम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी विजय की मेहनत रंग नहीं लाई। स्टालिन ने तंज कसते हुए कहा कि अब मधुरांतकम को भी उस सूची में शामिल होना चाहिए।

