पूरे देश में आज भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय वायु सेना के जांबाज कर्मियों की सेवा और उनके समर्पण को नमन किया गया। यह दिन देश के आकाश की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है जो हर परिस्थिति में मुस्तैद रहते हैं।
राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अदम्य साहस दिखाने और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वायु सैनिकों को इस विशेष अवसर पर याद किया गया। उनकी वीरता और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा को पूरे देश ने कृतज्ञता के साथ सम्मानित किया।



