तमिलनाडु के नागरकोइल रेलवे यार्ड में 13 नवंबर को एक अप्रयुक्त रेलवे कोच के भीतर 54 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सफाई के दौरान शव मिलने के बाद पुलिस के लिए महिला की पहचान करना बड़ी चुनौती थी, लेकिन मृतका के हाथ में मिली एक विशिष्ट सोने की अंगूठी ने जांच को नई दिशा दी। अंगूठी पर मौजूद हॉलमार्क के जरिए पुलिस ने उसे छत्तीसगढ़ के एक विक्रेता तक ट्रैक किया और अंततः महिला की पहचान मध्य प्रदेश के रूप में हुई, जहां वह तीन महीने से लापता थी।
जांच के दौरान रेलवे पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक व्यक्ति को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया। पुलिस ने छह घंटे के भीतर स्थानीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने और छाती पर लात मारकर उसकी हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


