लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एशिया के सबसे प्रभावशाली देशों की सूची में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक प्रभाव के आधार पर तैयार की गई है। सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है। हालांकि अमेरिका एशियाई देश नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र में उसके व्यापक प्रभाव के कारण उसे शीर्ष स्थान दिया गया है।
रैंकिंग में जापान चौथे और रूस पांचवें स्थान पर मौजूद है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, न्यूजीलैंड, ताइवान और फिलीपींस का स्थान है। इस सूची में पाकिस्तान को 16वां स्थान प्राप्त हुआ है।



