तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक 15 वर्षीय किशोर के गलत पैर का ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है। सुत्तमल्ली निवासी रहीम नाम का यह किशोर सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें उसके दाहिने पैर में चोट आई थी।
अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल दाहिने पैर के बजाय उसके बाएं पैर की सर्जरी कर दी। अपनी गलती का एहसास होने पर चिकित्सा टीम ने किशोर को दोबारा ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर दाहिने पैर की सर्जरी की। इस गंभीर लापरवाही पर किशोर के माता-पिता शेख और मीरा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही से इलाके में हड़कंप मच गया है।




