आईटी क्षेत्र में फ्रेशर की भर्ती में पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है। एक प्रमुख आईटी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कंपनियां अब उन कार्यों के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) उपकरणों का उपयोग कर रही हैं, जिन्हें पहले प्रवेश स्तर के कर्मचारी संभालते थे।
रघु रमन की रिपोर्ट के मुताबिक, कैंपस प्लेसमेंट के लिए अब केवल बुनियादी कोडिंग कौशल पर्याप्त नहीं रह गया है। नियोक्ता अब उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो एआई में दक्ष हैं, जिनमें एआई द्वारा तैयार कोड को सत्यापित करने और सुरक्षा खामियों की पहचान करने की क्षमता शामिल है।






