डीएमके सांसद कनिमोझी ने तमिलनाडु सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टीवीके सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में तो तत्परता दिखाती है, लेकिन अपनी ही पार्टी के विधायक के मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है।
कनिमोझी ने बताया कि एक महिला जिला कलेक्टर को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में टीवीके विधायक अरुल विग्नेश के खिलाफ पांच धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार खुद को महिलाओं का रक्षक बताती है, वह अपने विधायक के मामले में कार्रवाई करने में देरी कर रही है, जबकि विरोधियों को गिरफ्तार करने में वह काफी तेज है।

