तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कर्नाटक के बांधों के पूरी क्षमता तक भर जाने के बाद, तमिलनाडु को पानी छोड़े जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि राज्य के बांध लबालब भरे हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हम पानी को रोकने का प्रयास करेंगे, तो यह हमें ही बहा ले जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकृति को किसी के द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स

