सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने से जुड़े मामले में तमिलनाडु सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है। राज्य सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ द्वारा दिए गए आदेश के कार्यान्वयन पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी।
मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित एक स्तंभ पर दीप जलाने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के इसी आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे शीर्ष अदालत ने अब खारिज कर दिया है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स





