तंजावुर में समाचार कवरेज के लिए गए 'न्यूज तमिल' टेलीविजन चैनल के पत्रकार, कैमरामैन और कार चालक पर डीएमके आईटी विंग के पदाधिकारियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि नशे में धुत कुछ लोगों ने पत्रकारों के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
मीडियाकर्मियों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की जा रही है और इसे अमानवीय कृत्य बताया गया है। इस घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


