चेन्नई में कल रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज शहर के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। वायुमंडलीय परिसंचरण और कम दबाव के क्षेत्र के कारण तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, तिरुवल्लुर, तिरुचिरापल्ली और करूर सहित नौ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अगले दो दिनों तक थेनी और कोयंबटूर के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य पश्चिमी घाट जिलों और उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। खराब मौसम के चलते मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे कुमारी सागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के क्षेत्रों में न जाएं, क्योंकि वहां हवा की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
0लाइक्स
0डिसलाइक्स


